रेवांचल टाइम्स:- नैशनल मूवमेंट फार ओलड पेंशन स्कीम के तहत दिनाँक 9 अगस्त 2022 को बरघाट ब्लॉक में NPS निजीकरण भारत छोड़ो सत्याग्रह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर समस्त विभागों के पेंशन विहीन कार्मिक उपस्थित होकर पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अंग्रेजो भारत छोड़ो की तर्ज़ पर संपूर्ण देश में NPS निजीकरण भारत छोड़ो की मांग को पुरजोर हासिल करने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पारधी,संयोजक परसराम देशमुख कोषाध्यक्ष चंद्रकुमार बघेल, सचिव योगेन्द्र भैरम, उपाध्यक्ष हेम नारायण साहू, प्रमोद चौहान, अनिल अवधवाल, गफ्फार खान, सुनील ठाकुर, कोमल मनोज गडपाल ,विजय बिसेन,भागचंद संदेले,सावित्री उयके ,समीना कौसर सहित अधिकांश पेंशन विहीन कार्मिक शामिल रहे।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment