BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
’प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र’ प्रारंभ करने योजना लागू - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 18, 2022

’प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र’ प्रारंभ करने योजना लागू

 

 


मण्डला 18 अगस्त 2022

            भारत सरकार के द्वारा देश में प्रधानमन्त्री भारतीय जन औषधि केंद्रप्रारम्भ किये जाने की योजना लागू की गई है ताकि देश के नागरिकों को सस्ती दवाएं सुलभता से उपलब्ध हो सके। यह योजना ब्यूरो ऑफ रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लागू की गई है। जन औषधि योजना का प्रमुख उद्देश्य उच्च गुणवत्ता युक्त जेनेरिक औषधियां सस्ते मूल्य पर जनसामान्य को उपलब्ध कराना है एवं इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के जो फार्मासिस्ट रोजगार विहीन हैं उन्हें भी रोजगार मिल रहा है। प्रधानमन्त्री भारतीय जन औषधि परियोजना के माध्यम से वर्तमान में लगभग 1400 दवाएं एवं 240 सर्जिकल आइटम्स बेहद सस्ते दामों में उपलब्ध कराये जा रहे हैं ताकि देश की मुख्यतः गरीब जनता को आसानी से उपलब्ध हो सके। इसी क्रम में मंडला जिले के विभिन्न ब्लॉकों में भी जन औषधि केंद्र खोला जाना है।

            औषधि निरीक्षक शरद कुमार जैन मुख्यालय जबलपुर के द्वारा बताया गया है कि वर्तमान में मंडला जिले में दो प्रधानमन्त्री भारतीय जन औषधि केंद्रसुमित कुमार साहू के द्वारा बिंझिया तिराहा मंडला में तथा सुजान सिंह पटेल के द्वारा सिविल लाइन अंजनिया में संचालित किये जा रहे हैं जिनका लाभ लेकर आम जनता सस्ती जेनेरिक दवायें प्राप्त कर सकता है। जो भी व्यक्ति प्रधानमन्त्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत केंद्र खोलना चाहता है वह इसकी विस्तृत जानकारी प्रधानमन्त्री भारतीय जन औषधि परियोजना की वेबसाइट http://janaushadhi.gov.in से प्राप्त कर सकता है। इस परियोजना की जानकारी टोल फ्री फ़ोन नं 18001808080; फ़ोन नं. 0124-4223074; मार्केटिंग ऑफिसर विवेक शर्मा के माध्यम से तथा कार्यालय उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला मंडला से प्राप्त की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment