BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वेंटिलेटर में कान्हीवाडा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं, लंबी छुट्टी में डॉक्टर, परेशान हो रहे मरीज... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 23, 2022

वेंटिलेटर में कान्हीवाडा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं, लंबी छुट्टी में डॉक्टर, परेशान हो रहे मरीज...

 




दैनिक रेवांचल टाईम्स - कान्हीवाडा शिक्षा और स्वास्थ्य इस देश में जनता के बीच सबसे बड़े मुद्दे हैं। आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी इन दोनों क्षेत्रों में देश और प्रदेश की सरकारों के खोखले दावे और  असंवेदनशील  की बानगी अक्सर देखने को मिलती  हैं।


केंद्र सरकार में पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री और वर्तमान इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के संसदीय क्षेत्र के कान्हीवाड़ा उप तहसील मुख्यालय में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर  हैं।यहां  स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अव्यवस्थाओं और लापरवाही के लिए अक्सर अखबारों की सुर्खियों में रहता है। लेकिन उच्चाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को इससे कोई लेना-देना नहीं नजर आता। जिससे परेशान मरीजों, क्षेत्र वासियों के बीच  सरकारों , जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों  की छवि धूमिल हो रही है।


लंबी छुट्टी में डॉक्टर ,परेशान हो रहे मरीज

उपतहसील मुख्यालय कान्हीवाड़ा के आसपास के लगभग 50  गांवों के सैकडों लोग यहां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आते हैं।

 इसके साथ ही माह में लगभग 40 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी यहां होती है।

यहां पदस्थ डॉक्टर स्वाति उइके  लंबी मातृत्व अवकाश के बाद पुनः 6 माह के लंबे अवकाश में चली गई है। डॉक्टर की अनुपस्थिति में यहां पदस्थ अन्य स्वास्थ्य कर्मी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मरीजों का सही तरीके से इलाज नहीं कर पा रहे हैं जिससे मरीज बेहद परेशान हो रहे हैं। आलम यह है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति में अन्य कई स्वास्थ्य कर्मी ओपीडी संभालते हुए प्रिसक्रिप्शन लिख रहे हैं।

यहां पदस्थ डॉक्टर  की अनुपस्थिति और लंबी छुट्टियों के बीच डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है।

सड़क हादसे में तत्काल इलाज, एमएलसी, पोस्टमार्टम आदि की सारी सेवाएं ठप्प हो गई है जिससे पीडितों, मरीजों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।



रोगी कल्याण समिति का नहीं है  अस्तित्व

यहां लंबे समय से रोगी कल्याण समिति का कोई अस्तित्व नहीं है। गैर जिम्मेदारी के चलते यहां बिजली, पानी, साफ सफाई  की तात्कालिक व्यस्थाएं नहीं हो पा रही है।


नहीं हो पाया कायाकल्प ,भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े निर्माण कार्य

यहां सरकार की महत्वपूर्ण श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरबन मिशन योजना के तहत लाखों रुपए के निर्माण कार्य हुए कायाकल्प अभियान की औपचारिकताएं निभा गयीं लेकिन यह सभी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। आरईएस  के माध्यम से ठेकेदार द्वारा यहां जमकर भ्रष्टाचार किया गया जिस की गवाही यहां उखड़ी हुई टाइल्स,टपकती छतें और फैली  गंदगी स्वयं दे रही है।

यहां कोरोना कल से ही खुले में बायोवेस्ट फेंका जा रहा है।


 नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने किया औचक निरीक्षण


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाड़ा में व्याप्त अव्यवस्थाओं और डॉक्टर की अनुपस्थिति की जानकारी लगते ही नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी श्रीराम ठाकुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाड़ा का औचक निरीक्षण किया।

अव्यवस्थाओं को देख नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य हैरान रह गई। उन्होंने यहां मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों से लंबी चर्चा की। सभी कक्षों सहित पूरे स्वास्थ्य केंद्र परिसर का अवलोकन किया।

अव्यवस्थाओं को देख आक्रोशित नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने शीघ्र अव्यवस्थाओं को दूर करने और डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया। इसके साथ ही यहां हुए निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच कराने की बात भी कही।


इनका कहना है-

यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं को शीघ्र दूर कर डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी।

                   श्रीमती रजनी श्रीराम ठाकुर

                       नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य



 हमारी सरकारें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आम नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह हमारी सबसे अहम प्राथमिकता है। यहां व्याप्त अव्यवस्था और निर्माण कार्य में हुआ भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र कराने हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा।


                 श्रीराम ठाकुर 

          जिला उपाध्यक्ष भाजपा



देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें है ,सांसद, विधायक सभी भाजपा के हैं। लेकिन जनप्रतिनिधियों, जिम्मेदार अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही चरम पर है जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता भुगत रही है। इन सभी अव्यवस्थाओं शीघ्र दूर करते हुए डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और  यहां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े  लाखों के निर्माण कार्यों की भी जांच कराई जाए।

                    -एम नईम खान 

                    वरिष्ठ कांग्रेस नेता

No comments:

Post a Comment