Breaking

revanchal times new

एडवोकेट हीरा धुर्वे ने ग्राम पंचायत मवई के सरपंच का पदभार ग्रहण किया


रेवांचल टाईम्स - मवई 2 अगस्त मंगलवार को ग्राम पंचायतो में शपथ ग्रहण एवम पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुए इसी क्रम में जनपद मुख्यालय मवई के ग्राम पंचायत में भी नवनिर्वाचित सरपंच उप सरपंच एवं पंचों का शपथ ग्रहण पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में सभी नव निर्वाचित पंच सरपंच उपसरपंच को तिलक लगाकर  स्वागत किया गया इसके बाद ग्राम पंचायत मवई के नवनिर्वाचित सरपंच एडवोकेट हीरालाल धुर्वे ने गांव विकास को लेकर आगामी कार्य योजना पर चर्चा की  गांव में स्वच्छता को लेकर चर्चा किया गया नाली की साफ-सफाई आदि विषयों में चर्चा की सरपंच एडवोकेट हीरा धुर्वे ने पंचों से भी वार्ड में व्याप्त प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी ली

 कार्यक्रम में उपसरपंच दीपिका टांडिया, पंच विजय लक्ष्मी पाठक, पंच मोहन साहू, पंच आनंदी दास, पंच लक्ष्मी कांत पाठक, पंच आरती मार्को, पंच दीपाली चक्रवर्ती समेत समस्त पंच उपस्थित रहे वही स्थानीय युवा संदीप श्रीवास, कमल यादव, महेश टांडिया वरिष्ठ नागरिक नर्मदा प्रसाद सचिव भद्दे तेकाम सहित  बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post