रेवांचल टाईम्स डेस्क - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी में झण्डा के रस्सी टूट जाने के कारण बिना खुले ही नीचे गिर गया राष्ट्रीय ध्वज, ये राष्ट्रीय ध्वज का मान या अपमान समझ के परे है क्यों जिस तिरंगे को मान सम्मान के साथ फयराया जाता है पर आज जगह जगह अपमान हो रहा वही नगर में बड़ी जन चर्चा बनी हुई कि आखिर कैसे झंडा फहराते समय रस्सी टूट कर नीचे गिर गया ये जिम्मेदारी किसकी है।
वही जानकारी के अनुसार संहिता का नही रखा गया ध्यान, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते फहरा रहे थे तिरंगा बिना फहरे नीचे आया तिरंगा तो फिर सही करके दोबारा फहराया गया तिरंगा केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया इसे प्रशासन की चूक
हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शिरकत करने डिंडौरी पहुंचे थे केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
जिला प्रशासन हर घर तिरंगा कार्यक्रम को कितनी संजीदगी से ले रहा है जिसका अंदाजा इन तस्वीरों को देखकर बड़ी आसानी से लगाया जा सकता है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन तिरंगा बिना फहरे ही नीचे आ जाता है जिसके बाद आनन फानन में तिरंगे को सही करके दोबारा फहराया जाता है। यह पूरा वाक्या डिंडौरी के कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर रानी दुर्गावती चौक पर हुआ जहाँ तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगे का अपमान हुआ जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और नगर परिषद के जिम्मेदारों पर इसका ठीकरा फोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर तिरंगा फहराने व कार्यक्रम की जिम्मेदारी नगर परिषद को दी गई थी। केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से जब मीडिया ने तिरंगे के अपमान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसे प्रशासनिक चूक बतलाया है।

No comments:
Post a Comment