BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनियंत्रित होकर कार नाले में गिरी, 3 लोग घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 13, 2022

अनियंत्रित होकर कार नाले में गिरी, 3 लोग घायल



रेवांचल टाईम्स:मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। जिले के मानपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम सीगुड़ी से उमरिया आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी और नाले में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, उमरिया ताला रोड पर ग्राम धमोखर के पास हादसा हुआ है। बता दें कि मानपुर विकासखंड के सिंगुडी निवासी सीताराम पिता रामकृपाल सूर्यवंशी अपने परिजनों के साथ कार से उमरिया जा रहे थे। तभी अचानक धमोखर बैरियर के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाले में गिर गई। इस दौरान लोगों ने कार को सड़क से उतरकर नाले में जाते हुए देख लिया था। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को तत्‍काल कार से बाहर निकाल लिया। जिसके बाद लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।

हादसे में ये लोग हुए घायल

कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें से मानपुर के सिगुड़ी निवासी सीताराम पिता रामकृपाल सूर्यवंशी को सिर पर गंभीर चोट लगी है। उनकी भाभी अंजू सूर्यवंशी के पैर में चोट आई है और पत्नी साक्षी को भी गंभीर चोट आई है। वहीं, इस हादसे में वाहन में सवार दो मासूम पूरी तरह सुरक्षित हैं। बता दें कि पुलिया के किनारे से नाले की खाई में उतरी कार पत्थरों से टकराने के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

No comments:

Post a Comment