इंन्डक्शन प्रशिक्षण की कार्यशाला प्रारंभ
दैनिक रेवांचल टाईम्स –जिला शिक्षा अधिकारी गोपालसिंह बघेल एवं एडीपीसी विपनेश जैन के मार्गदर्शन में द्वितीय चरण इन्डक्शन प्रशिक्षण का तृतीय दिवस प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स एके राहंगडाले जीपी साकुरे, एसडी मेकैजी, सीएल झारिया के मार्ग दर्शन में एमएलबी शाला में आयोजित किया गया।
डीईओ ने कहा कि शिक्षकों के शैक्षणिक कर्तव्य के अंतर्गत पढ़ाने के लिए समय कनिष्ठ शिक्षक के विषय में मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिखित कार्य गृहकार्य की नियमित रूप से जांच सभी यूनिट परीक्षाओ से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और त्रुटियों को चिंहित कर विद्यार्थियों की गलती को सुधारना चाहिए। प्रगति के लिए योग्यता विकसित करना, न्यूनतम शैक्षणिक कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों की कमी को दूर करने का कार्य किया जाना चाहिए। कठिन अंशो को ब्लैक बोर्ड में समझाना चाहिए।
इसी कडी में व्याख्याता एके राहंगडाले ने टीचर्स जाब चार्ज शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर प्रकाश डाला जीपी साकुरे ने शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन विद्यार्थियों की उपस्थिति पर अपनी बात रखी प्राचार्य सीएल झारिया ने एजुकेशन पोर्टल सीएम हेल्पलाइन परिवेदना निवारण पोर्टल का प्रकाश डाला, एसडी मैकेंजी ने नई शिक्षा नीति के गुणों पर अपनी बात रखी पंकज तिवारी ने शिक्षा के नवाचार पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बघेल ने कहा कि शालाओं के कक्षों में शिक्षक विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखने के लिए प्रेरित करे कक्षा अनुशासन का रख रखाव व उपस्थित रजिस्टर का रख रखाव पर विशेष ध्यान दें।

No comments:
Post a Comment