BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क हादसा : तेज रफ्तार पिकअप ने छात्रा को मारी टक्कर, मौके पर मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 2, 2022

सड़क हादसा : तेज रफ्तार पिकअप ने छात्रा को मारी टक्कर, मौके पर मौत




रेवांचल टाइम्स:मप्र तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बालाघाट जिले के भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम खुटिया में एक तेज रफ्तार पिकअप ने दसवीं की छात्रा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। छात्रा को टक्कर मारने के बाद पिकअप नाले में पलट गई।

घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। आक्रोशित ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। वहीं, टक्कर मारने वाला चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीण उसे मौके पर बुलाने की मांग कर रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस का अमला भी बड़ी संख्या में तैनात हो गया है।
बताया जा रहा है कि छात्रा कोचिंग से अपने घर जा रही थी, तभी ये दुर्घटना हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से यातायात की उचित व्यवस्था की मांग करते आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment