BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले का गौरव बना दिव्यांग स्कूल,विवेक तन्खा एवं रोटरी क्लब के सहयोग से संचालित निःशुक्ल दिव्यांग स्कूल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 6, 2022

जिले का गौरव बना दिव्यांग स्कूल,विवेक तन्खा एवं रोटरी क्लब के सहयोग से संचालित निःशुक्ल दिव्यांग स्कूल...


रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले मुख्यालय के नजदीकी ग्राम पंचायत  बड़ी खैरी मे संचालित दिव्यांग बच्चों का स्कूल। जस्टिस तन्खा मेमोरियल रोटरी फार स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल जो की विगत 2012 से अपनी निरन्तर सेवाएं दे रहा है। इस संस्था के डारेक्टर संजय तिवारी ने बताया की इस स्कूल मे  प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर का अध्यापन कार्य संस्था के कुशल शिक्षकों द्वारा कराया जा रहा है। साथ ही बच्चों को स्कूल लाने -ले जाने हेतु वाहन व्यवस्था

(स्कूल से 10 कि.मी. के क्षेत्र से), भोजन, यूनीफार्म, अध्ययन से संबंधित स्टेशनरी के साथ पुस्तकें, कापी, स्कूल बैंग, जूते मोजे, आदि की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है।

       शाला मे बच्चों को अध्ययन कार्य के अलावा डांसिंग, पेन्टिंग, ड्रांईग, सिलाई-कढ़ाई, आदि और भी एक्टीविटी बच्चों को सिखाई जाती हैं।

        समय-समय पर शाला मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किये जाते हैं। जिसमें ये दिव्यांग बच्चे अपनी कला बिखेरते नजर आते हैं। इन बच्चों को संस्था द्वारा बीच-बीच मे जिले के पर्यटन स्थानों मे भ्रमण कराकर  ज्ञानवर्धक जानकारी दी जाती है।

     जिले का एकमात्र यह दिव्यांग स्कूल अपने आप मे अपनी अलग पहचान बना लिया है। यह स्कूल राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा के भारी प्रयासों के बाद इस आदिवासी बाहुल्य जिले मे संचालित कर दिव्यांग गरीब बच्चों की शिक्षा का बीड़ा उठाया है। इस पुनीत कार्य को जिले मे संचालित करने का पूरा सहयोग रोटरी क्लब मण्डला का है। साथ ही रोटरी क्लब द्वारा लगातार इस स्कूल का संचालित कराया जा रहा है।  जो इस आदिवासी जिले के लिए गौरव की बात है। 

 शाला प्रवेश प्रारंभ है 6 बर्ष से 16 बर्ष  की आयु के बच्चों का प्रवेश लिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment