BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
56वीं मध्य प्रदेश स्टेट जूनियर (अंडर - 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 का फाइनल आज... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 6, 2022

56वीं मध्य प्रदेश स्टेट जूनियर (अंडर - 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 का फाइनल आज...



रेवांचल टाईम्स - पुरुस्कार वितरण के साथ होगा बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, ऐश्वर्या मेहता व कबीर वर्मा और सोमन वत्सल व गौरी चिट्टे के बीच खेला जायेगा मिक्स डबल्स का खिताबी मुकाबला


मंडला - इंडोर स्टेडियम में मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही 56वीं मध्य प्रदेश स्टेट जूनियर (अंडर - 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022

के फाइनल्स आज खेले जायेगे। मिक्स डबल का फाइनल ऐश्वर्या मेहता व कबीर वर्मा और सोमन वत्सल व गौरी चिट्टे के बीच खेला जायेगा।


फाइनल के बाद समापन समारोह होगा। इसके पूर्व प्रतियोगिता के पांचवे दिन, शुक्रवार की सुबह क्वाटर फाइनल और शाम को सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए। मेहमान खिलाडियों के सम्मान में गेट टू गेदर का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी मेहमान खिलाडी व एम्पायर शामिल हुए।


मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सहसचिव व मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव चंद्रेश खरे ने बताया कि शनिवार की सुबह 9 बजे से प्रतियोगिता से सभी फाइनल खेले जायेगे। इसमें बॉयज सिंगल, बॉयज डबल, गर्ल्स सिंगल, गर्ल्स डबल और मिक्स्ड डबल मुकाबले शामिल है। दोपहर 12 बजे प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अनिल चोगले करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर मंडला श्रीमती हर्षिका सिंह व पूर्व राज्य सभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके उपस्थित रहेंगी।


शुक्रवार की सुबह खेले गए बॉयज डबल क्वाटर फाइनल मुकाबलों में आदित्यम जोशी व अंगद मुच्छल की जोड़ी ने विनय शर्मा व वत्सल सोमन की जोड़ी को 21 / 17, 21 / 16, उदय मुक्ति व कनिष्क शर्मा ने अनुज काले व जयंत शर्मा को 7/25, 21/11,  हर्षित चितकारा व अक्षत शर्मा ने अक्षय पंचल व पुष्पेन्द्र सुजन ने 18/21, 21/18/, 23/21 से शिकस्त दी। देव कुमावत व मंत्रा सोनेजा की जोड़ी ने भी अपना मुकाबले जीत सेमी फाइनल में प्रवेश किया। बॉयज सिंगल्स में वत्सल सोमन ने उज्जवल गोयल को 21/12, 18/21, 21/16, मंत्रा सोनेजा ने उदय मुक्ति को 22/20, 21/15 से जीत दर्ज की।


गर्ल्स सिंगल्स में गौरी चिट्टे ने ओंशी रावत को 21/7, 21/15, प्रियंका पन्त ने स्वाति सिंह सोलंकी को 18/21, 21/19, 21/19 से मात दी। भूमिका वर्मा ने नौदिता गुप्ता को 21/13, 21/11, ऐश्वर्या मेहता ने आध्या जैन को 21/17, 21/14 और गर्ल्स डबल में धीमाही चौहान व अनुष्का शाहपुरकर ने अक्षिता पंचाल व लक्ष्मी सतलकर को 21/9, 21/9 मात दी। मिक्स डबल्स में कनिष्क शर्मा व स्वाति सिंह सोलंकी ने विनय शर्मा व प्रियंका पन्त को 21/18, 19/21/ 21/18, कबीर वर्मा व ऐश्वर्या मेहता ने जयंत शर्मा व शिवानी चौधरी को 21/16, 21/16, वत्सल सोमन व गौरी चिट्टे ने काव्य सिंह व ओंशी रावत को 21/13, 16/21, 21/13 से मात दी। सुबह खेले गए क्वाटर फाइनल के विजेताओं के बीच देर शाम तक सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए। सेमी फाइनल के विजेता शनिवार की सुबह खिताबी मुकाबले में आमने - सामने होंगे।


ये है एम्पायर -

मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चीफ रेफरी ब्रजेश दत्त गौर, डिप्टी रेफरी संजीव शर्मा, मैच कंट्रोलर शिशिर खरे, नेशनल एम्पायर पी. जयपाल, विकास सोनी, स्टेट एम्पायर मानस चौरसिया, अमन परदेशी, जय श्रीवास्तव, अंकुर पांडे, अक्षांश साहू और परीक्षित जोशी बैडमिंटन चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका निभा रहे है।  


इनकी है उल्लेखनीय भूमिका -

56वीं मध्य प्रदेश स्टेट जूनियर (अंडर - 19) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 को सफल बनाने में मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट आलोक खरया, मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सहसचिव चंद्रेश खरे, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, अविनाश पापलर जैन, अफसार खान, विजय बहादुर सिंह, नीलेश राय, साकेत मोदी, सुयंक श्रीवास्तव, सौरभ खरबंदा, अशरफ अली, अजय शीरवानी, अरविन्द साहू, मानस चौरसिया, अमित तपा, शैलेश खंडेलवाल सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन कर रहे है।

No comments:

Post a Comment