BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जागरूक लोगो ने पंचायत से हटवाई अवैध संचालित शराब दुकान, दी चेतावनी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 6, 2022

जागरूक लोगो ने पंचायत से हटवाई अवैध संचालित शराब दुकान, दी चेतावनी...



रेवांचल टाईम्स - मंडला नगर से लेकर गाँव गाँव मे अबैध शराब का कारोबार अपने पूरे शबाब पर है जनता परेशान है और जिम्मदारो ने तो कसम खा रखी है कि न कुछ भी हमे तो अपना हप्ता महीना से आने वाली इनकम से मतलब है किसी का घर उजड़ता है तो उझड जाए हमे क्या जनता चिल्लाती है तो चिल्लाती रहे चिल्लाते चिल्लाते खुद शांत हो जायेगी प्रशासन की अनदेखी के चलते स्थानीय नागरिको ने खुद ही पिँडरई में शराब ठेकेदार द्वारा रेलवे स्टेशन मार्ग पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाई गई शराब दुकान को ग्राम पंचायत पिंडरई के नवनिर्वाचित सरपंच संदीप मरकाम एवं उप सरपंच जितेंद्र सिंह राजपूत ने ग्राम वासियों की उपस्थिति में वैधानिक कार्यवाही करते हुए हटा दिया।

विदित होवे की शराब ठेकेदार ने नगर में मनमानी व रंगदारी से पंचायत भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर एक विशाल अवैध शराब शोरूम बना लिया गया था जो रेलवे स्टेशन आने जाने वाली महिला पुरुष एवं स्कूली छात्राओं के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ था जिसकी शिकायत ग्राम वासियों ने पंचायत के सरपंच एवं सचिव से की थी जिसे त्वरित संज्ञान में लेते हुए ग्राम पंचायत द्वारा विधिवत कार्यवाही कर उक्त अतिक्रमण को हटवा दिया तथा भविष्य में इस तरह अतिक्रमण ना करने की चेतावनी भी दी।



No comments:

Post a Comment