BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शहीद गिरिजेश कुमार की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, एक शासकीय संस्थान का नामकरण शहीद के नाम पर होगा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 21, 2022

शहीद गिरिजेश कुमार की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, एक शासकीय संस्थान का नामकरण शहीद के नाम पर होगा...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के ग्राम चारगांव के जवान की मुठभेड़ में हुए शहीद परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्माननिधि, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंडला जिले के शहीद को दी श्रद्धांजलि


प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंडला जिले के शहीद सैनिक श्री गिरिजेश कुमार उद्दे ने मध्यप्रदेश का माथा ऊंचा किया है। उनके बलिदान पर हमें गर्व है। स्व. गिरिजेश की स्मृति में एक शासकीय संस्थान का नामकरण किया जाएगा। परिवार को पूरा सहयोग मिलेगा। 


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मां भारती की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए मंडला जिले के चारगांव माल निवासी बीएसएफ के जवान श्री गिरिजेश कुमार उद्दे ने त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश की सीमा पर सीमा पार कर आए आतंकवादियों से लड़ते हुए अपना बलिदान दे दिया। वे राष्ट्र की खातिर शहीद हो गए। मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूँ।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री गिरिजेश के परिवार में उनकी धर्मपत्नी के अलावा बेटी चंद्रिका और दोनों बेटे विपिन और तनु अध्ययनरत हैं। मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के नाते मैं तथा पूरा प्रदेश, शहीद परिवार के साथ है। परिवार को कोई परेशानी ना हो इसकी चिंता हम करेंगे। शहीद का परिवार अपने आपको अकेला ना समझे। उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। स्व. गिरिजेश प्रतिमा परिजन से विचार कर उचित स्थान पर स्थापित की जाएगी। एक सरकारी संस्थान का नाम भी शहीद स्व. गिरिजेश कुमार उद्दे के नाम पर रखा जाएगा। हमें गर्व है कि मध्यप्रदेश के मंडला जिले में ऐसे वीर सपूत ने जन्म लिया जिसने मध्यप्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। ऐसे शहीद के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित हैं।

No comments:

Post a Comment