रेवांचल टाइम्स - शासकीय महाविद्यालय अंजनिया द्वारा लगातार हर घर तिरंगा अभियान का चतुर्दिक जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। महाविद्यालय द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के संबंध में प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान सघन और जोरशोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोद ग्राम कांसखेड़ा में राष्टीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नवीन हरदहा के नेतृत्व में एवं क्रीड़ा अधिकारी प्रशांत यादव,डॉ विजय मौर्य, व डॉ गरिमा छाबड़ा के सहयोग से महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा सभा,रैली आदि के माध्यम से हर घर तिरंगा फहराने प्रेरित किया जा रहा है तथा झंडे फहराने के आवश्यक नियम भी ग्रामीणों को बताये जा रहे हैं। महाविद्यालय के समीपस्थ गांवों में भी इन विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीणों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घरों में झंडा फहराने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। एनएसएस के इन स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम वासियों को समझाया जा रहा है की आज हमें जो आजादी मिली है वह बहुत ही संघर्षों के बाद मिली है और इस आजादी को मिले हुए 75 वर्ष हो चुके हैं इस खुशी में हमें अपने घरों में तिरंगा फहराना है। विद्यार्थियों के सहयोग से गोद लिए गांव व अन्य गांवों में में रैली व डोर टू डोर अभियान का आयोजन किया जा रहा है. इन स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को संबोधित किया जा रहा है और उन्हें हमारे जीवन में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से अवगत कराया जा रहा है. स्वयंसेवक उन्हें बता रहे हैं कि राष्ट्रीय ध्वज एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इस झंडे के लिए स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका को हर एक को याद रखना चाहिए. तिरंगा झंडा हर भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है. यह राष्ट्रीय अखंडता का प्रतिनिधित्व करता है और भारतीय लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है. इसका उद्देश्य देशभक्ति की उच्च भावनाओं का आह्वान करना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में अधिक जागरूकता को बढ़ावा देना है. रैली के बाद स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए घर-घर अभियान चलाया और उन्हें 13 से 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कोड का पालन करते हुए पूरे सम्मान और गर्व के साथ अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूक किया. इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने तिरंगे के प्रति अपने प्यार, जुनून और सम्मान को व्यक्त करने के लिए प्ले कार्ड, स्लोगन और संदेशों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत कर रहे हैं. तिरंगा अभियान के इन जागरूकता कार्यक्रम में कांसखेड़ा सरपंच श्रीमति बीना आर्मो, सचिव शरद पटेल, मांद सचिव गणेश प्रसाद आर्मो का लगातार सहयोग मिल रहा है।
Wednesday, August 10, 2022
अंजनिया महाविद्यालय का गोद ग्राम में तिरंगा अभियान
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
.jpeg)

No comments:
Post a Comment