मण्डला 7 अगस्त 2022
’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला के
मुख्य आतिथ्य में प्रधान डाकघर मंडला प्रांगण में तिरंगा वृक्षारोपण का कार्यक्रम
किया गया। डाक विभाग के सभी कर्मचारियों द्वारा मानव श्रृंखला भी बनाया गया। इस
दौरान श्रीमति शुक्ला द्वारा प्रधान डाकघर मंडला में कार्यरत तिरंगा स्टॉल से
राष्ट्रीय ध्वज भी खरीदा गया। उन्होंने ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत डाक विभाग द्वारा किये जा रहे राष्ट्रीय ध्वज
की बिक्री एवं विभिन्न गतिविधियों द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए किये जा रहे
प्रयासों की प्रशंसा की तथा आमजन से अपील की है कि डाकघर से राष्ट्रीय ध्वज
खरीदें।
इसी क्रम में अधीक्षक डाकघर मंडला ने बताया कि मंडला डाक
संभाग अंतर्गत मंडला एवं डिंडोरी जिले के सभी प्रधान डाकघर, उपडाकघर व शाखा डाकघर में
बिक्री हेतु पर्याप्त मात्रा में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करा दिया गया है, जिसका मूल्य 25 रूपए निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि आमजन व्हाट्सऐप के माध्यम से भी कर सकते हैं ऑर्डर। मंडला उपसंभाग
हेतु व्हाट्सऐप नंबर 9406773384, नैनपुर उपसंभाग हेतु व्हाट्सऐप नंबर 9754289946 एवं डिंडोरी जिले हेतु
व्हाट्सऐप नंबर 7985806346 पर संपर्क कर राष्ट्रीय ध्वज की खरीदी का ऑर्डर कर सकते
हैं।
.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment