मण्डला 7 अगस्त 2022
जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में
नव नियुक्त माध्य. शिक्षक तथा उच्च. माध्य. शिक्षकों हेतु राज्य स्तर प्रशिक्षण
प्राप्त प्राचार्य, व्याख्याताओं
द्वारा 5 दिवसीय
आवासीय प्रेरण प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 27 शिक्षकों को शासकीय हाईस्कूल
बिंझिया में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला
शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे की अध्यक्षता में माँ सरस्वती पूजन के पश्चात
सर्वधर्म प्रार्थना के साथ किया गया। प्रशिक्षण में सर्वप्रथम मास्टर ट्रेनर्स एवं
समस्त शिक्षकों ने अपना परिचय दिया तत्पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा एवं
प्री-टेस्टर लिया गया। इसके पश्चात क्रमशः विभागीय संरचना, नियुक्ति पश्चात की जाने वाली कार्यवाही, विद्यालय प्रबंधन एवं विकास
समिति,
पंजी संधारण, अच्छे स्कूल की विशेषताएँ, मेरा विद्यालय मेरा देवालय, प्रार्थना सभा एवं शिक्षक डायरी
का मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रत्येक बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक विवरण पीपीटी, पीडीएफ एवं वीडियो के माध्यम से
प्रदान किया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम, बी.पी. ठाकुर डीपीसी सर्वशिक्षा
अभियान मण्डला, मुकेश
पाण्डेय एपीसी समग्र शिक्षा, हिरेन्द्र वर्मा एपीसी सर्वशिक्षा अभियान द्वारा
प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए शिक्षा विभाग की जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस विद्यालयों में सी.सी.एल.ई.
गतिविधियों का संचालन, गोपानीय
प्रतिवेदन, परीवीक्षा
अवधि,
यौन अपराध एवं
बाल संरक्षण, राष्ट्रीय
पेंशन योजना, सेवा पुस्तिका
का संधारण, भंडार क्रय
नियम,
विभाग एवं
संचालनालय अंतर्गत संचालित योजनाओं का विवरण प्रदान किया। प्रशिक्षण के द्वितीय
दिवस में बसंत कुमार सीएम सलाहकार अटल बिहारी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान लोक
सेवा प्रबंधन विभाग भोपाल द्वारा शिक्षकों से चर्चा की, कृति सिंघई जिला पंचायत मण्डला द्वारा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं नवीन व्यावसायिक शिक्षा पर जानकारी प्रदान की, मुकेश पाण्डेय द्वारा शिक्षकों
से चर्चा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
प्रशिक्षण का तृतीय दिवस टीचर जॉब चार्ट, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, सह शैक्षिक गतिविधियों का
संचालन, विद्यार्थी
उपस्थिति, एजुकेशन
पोर्टल, विमर्श पोर्टल, दीक्षा, निष्ठा पोर्टल, सी.एम. हेल्पलाईन, परिवेदना निवारण पोर्टल, छात्रवृत्ति के प्रकार, नई शिक्षा नीति 2020 की संपूर्ण जानकारी प्रदान की
गई। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस में शैलेन्द्र मालवीय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक
मण्डला एवं कल्पना नागेश्वर प्राचार्य शास. कन्या रामनगर द्वारा शिक्षकों को
मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रशिक्षण का चतुर्थ दिवस मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा
शिक्षकों को विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के प्रकार एवं शिक्षा के क्षेत्र
में शासन द्वारा उन्हें दी जाने वाली छात्रवृत्तियां व सुविधाओं की जानकारी प्रदान
की गई। साथ ही क्रमशः अवकाश नियम, कैशबुक संधारण, नोटशीट, सी.एम. राईज स्कूल, प्रोफाईल अपडेशन, आचरण, अनुशासन नियम 1965, सूचना का अधिकार प्रत्येक बिन्दुओं पर
प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण का पंचम दिवस प्रशिक्षण के आरंभ में अखिलेश
उपाध्याय जिला केरियर काउंसलर उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला द्वारा शिक्षकों को सॉफ्ट
स्क्लि पर प्रेजेन्टेरशन के माध्यम से विशेष जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात
मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा क्रमशः शिक्षक पालक बैठक का आयोजन, पाठ्यक्रम योजना, चिकित्सा परिचर्चा नियम, यात्रा भत्ता नियम, शासकीय कर्मचारियों के विरूद्ध
अनुशासनात्मक कार्यवाही, झण्डा
संहिता बिन्दुओं पर जानकारी प्रदान की। नव नियुक्त शिक्षकों ने प्रशिक्षण का समापन
में शिक्षकों के द्वारा आजादी के ’अमृत महोत्सव’ हेतु विशेष कार्यक्रम अंतर्गत छात्र-छात्राओं की श्रृंखला
से भारत का मानचित्र बनाया। नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षिका कविता कछवाहा, ज्योति यादव एवं शिक्षक साथियों
के द्वारा भारत माता की आरती की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में
प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment