दैनिक रेवांचल टाईम्स - सिवनी बात ये नहीं है कि तिरंगा लगाकर देशभक्ति जताई जाती है , बात ये है कि चारों तरफ तिरंगा देखकर गर्व महसूस होता है हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज मातृ शक्ति संगठन यूथ विंग समर्पण युवा संगठन के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया सर्व प्रथम संगठन द्वारा कोर्ट परिसर में स्थित जय स्तम्भ में शहीदों को याद करते हुए द्वीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके पश्चात रैली प्रारंभ हुई जिसमें मातृ शक्तियों एवं यूथ विंग सहित नगर के समस्त प्रबुद्धजनों ने अपनी भागेदारी सुनिश्चित की रैली के चलते हुए नगर वासियों के द्वारा तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। तिरंगा रैली में समस्त देश भक्तों द्वारा भारत माता के जयघोष का नारा लगाते हुए आगे बढ़े। सिवनी नगर वासियों और बच्चों ने सड़कों के किनारे खड़े होकर भारत माता को सेल्यूट किया इस गौरान्वित पल को सभी ने बहुत सराहा क्योंकि इस भावना से यह प्रतीत होता है कि हमारे दिलों में अपने देश के प्रति अटूट सम्मान है।आज की इस तिरंगा रैली में पुलिस प्रसाशन का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
संगठन की ग्रामीण शाखाओं ने भी इस रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान के साथ रैली का समापन दल सागर चौपाटी में हुआ।
अखिल बन्देवार के साथ दैनिक रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment