रेवांचल टाईम्स - नगर के जगह जगह मोहल्ले में पूरे भक्ति भाव के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई
चौरई से लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे भक्ति भाव के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। वहीं जगह जगह प्रतिमा स्थापित कर लोग भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे। लोगों ने घरों में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर व्रत कर पूजा अर्चना की। शाम ढलते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ आई। घरों में लोगों ने अपने नन्हें मुन्नें बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में सजाया। नन्हें कान्हाओं ने माखन व बांसुरी बजा कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
चौरई नगर में जिसमें क्षेत्र के नन्हें मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण का स्वरूप धारण कर पहुंचे। बच्चों की पूजा कर उन्हें प्रसाद दिया। बाद में सुंदर भजन सांवली सूरत पे मोहन.., तुम संग लागी प्रीत.., अच्युतम केशवमं कृष्ण दामोदरम्.., कान्हा सोजा रे.. आदि प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों ने दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। में रात 12 बजते ही मंदिर श्रद्धा और आस्था के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने हर्ष ध्वनि के साथ हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नन्द के घर जन्मे कन्हाई बाटों बधाई बाटों बधाई, हरे कृष्ण हरे कृष्ण के जय जयकारे के साथ झूमने लगे। पूरी रात लोग भक्तिमय गीतों की धुन पर भक्त थिरकते रहे। कई स्थानों पर रात्रि जागरण,भजन, कीर्तनों का आयोजन किया गया। महिला व पुस्षों ने व्रत कर भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की। घर व मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना का दौर दिन भर जारी रहा। पंडितों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व पूजा अर्चना संपन्न कराए। राधा कृष्ण मंदिर में हुई पूजा अर्चना


No comments:
Post a Comment