दैनिक रेवांचल टाईम्स – प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एक दिवसीय जिलास्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय के स्मृति लॉन में आयोजित हुआ। आयोजित हुए कार्यक्रम में उपस्थित जनों द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर में आयोजित हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम को देखा व सुना गया।
जिलास्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल सहित अन्य अधिकारियों द्वारा कन्या पूजन कर माँ सरस्वती के चित्र में माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उपसंचालक मत्स्य विभाग श्री मरावी, जिला रोजगार अधिकारी श्री सदाफल, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अनिल कुमार, जिला प्रबंधक राज्य आजीविका मिशन श्रीमती आरती चोपड़ा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित कर उपस्थित आमजनों को उनके विभागांतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साथ बेरोजगार युवाओं को आगे आकर शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं का उद्यम प्रारंभ करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा सभी को अवगत कराया गया कि जिले में 1 अप्रैल 2022 से 27 अगस्त 2022 तक शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में विभिन्न विभागों के माध्यम से 2699 हितग्राहियों के प्रकरणों को स्वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त 14542 प्रकरणों में स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार कुल 17241 प्रकरणों में स्वीकृति एवं वितरण किया गया है। तथा कुल 11646.51 लाख रूपये का हितलाभ हितग्राहियों को वितरित किया जा रहा है। जिसमें प्रधांन मंत्री मुद्रा योजना के 14202 हितग्राहियों को 8913 लाख रूपये, राज्य आजीविका मिशन योजना के 1988 हितग्राहियों को 1988 लाख रूपये, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के कुल 21 व्यक्तिगत हितग्राहियों 36 लाख तथा सामुहिक 17 हितग्राहियों को 17 लाख रूपये, इसी तरह प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 912 हितग्राहियों को 137.7 लाख रूपये, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के 32 हितग्राहियों को 184.68 लाख रूपये तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के 58 हितग्राहियों को 304.63 लाख रूपये, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 11 हितग्राहियों को 65.50 लाख रूपये के हितलाभ की स्वीकृति एवं वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने प्रतीकात्मक रूप से लाभांवित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए साथ ही साथ मत्स्य पालकों को केसीसी वितरित किए गए हैं। इसी तरह मत्स्य विभाग द्वारा मांझी मछुआ सहकारी समिति बलारपुर, आदिवासी मछुआ सहकारी समिति कुड़वा, नव युवक मछुआ सहकारी समिति बनाथर, जयमाँ शारदा मछुआ सहकारी समिति गोड़ेगांव तथा यश मछुआ सहकारी समिति नगझिर को 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आरएएस सिस्टम में फंगेसियस मछली पालन कर रहे ग्राम हथनापुर सिवनी के मत्स्य पालक श्री राजेश सनोड़िया को भी कार्यक्रम के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 20 लाख रूपये का किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत किया गया। उल्लेखनीय है कि यह प्रदेश में मछली पालन के लिए सर्वाधिक राशि का प्रकरण है।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment