BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क हादसा : दो कारों में भिड़ंत, 8 लोग गंभीर घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 28, 2022

सड़क हादसा : दो कारों में भिड़ंत, 8 लोग गंभीर घायल



मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया। उज्जैन-झालावाड़ मार्ग पर दो कारों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए उज्जैन रेफर किया गया है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही सुसनेर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।



कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, एक कार में तिरुपति से दर्शन कर कृपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह, मान सिंह पुत्र नारायण सिंह और विक्रम सिंह पुत्र दानों सिंह करकड़िया सोयत लौट रहे थे। वहीं, सामने से दूसरी कार में अजय पुत्र देवी शंकर, भोला पुत्र सोनू, कार्तिक पुत्र गणेश, लखन पुत्र राधेश्याम और प्रमोद पुत्र रामेश्वर राजस्थान के बारा नगर से उज्जैन जा रहे थे। तभी अचानक सुबह करीब 5 बजे दोनों कारों की जोरदार टक्कर गई।

No comments:

Post a Comment