BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मेधावी छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 6, 2022

मेधावी छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।


रेवांचल टाईम्स –शनिवार 6 अगस्त को कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 90  प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय तथा एकलव्य विद्यालय के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को अपने जीवन  अनुभव को साझा करते हुए सभी से लगातार उसी ऊर्जा से अपने कैरियर की ओर बढ़ने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों से सभी छात्र- छात्राओं को सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सभी वसनों से दूर रहने, देश विदेश की जानकारी एवं सभी क्षेत्रों में अपनी समझ विकसित करने के लिए  प्रतिदिन समाचार पत्र और किसी अच्छे व्यक्तित्व की किताब पढ़ने की बात कही। उन्होंने उपस्थित परिजनों से भी अपने बच्चों का हर क्षण में सहयोग करने तथा सतत उत्साह वर्धन करने की बात कही।


इनका हुआ सम्मान

केंद्रीय विद्यालय सिवनी कक्षा 12 वीं की धनुश्री चौहान वाणिज्य संकाय में 96 %, आर्यश बजाज विज्ञान संकाय में 94.40%, शताक्षी दुबे विज्ञान संकाय 94%, अभिज्ञान राहंगडाले विज्ञान संकाय 93.60%, निमित बघेल वाणिज्य संकाय 93.60%, ओम साहू वाणिज्य संकाय 93.20%, कुनाल अग्रवाल वाणिज्य संकाय 92%, साक्षी बैस विज्ञान संकाय 91.80%, आस्था भगत विज्ञान संकाय में 90.40% एवं सिमी जैन वाणिज्य संकाय में 90% अंक अर्जित किए।


      इसी तरह कक्षा 10वीं में यशवर्धन 97.80%, रोहन ठाकुर 97.20%, प्रत्यूष बड़गे 94.20%, सौम्या डेहरिया 94.60%, डाली राहंगडाले 94.40%, अनुष्का ठाकुर 93.80%, स्मिता सनोडिया 93.40%, स्पर्श विश्वकर्मा 92%, सलोनी सनोडिया 91.80%, अनन्या ठाकरे 91.60%, जय बघेल 91.2%, खुशबू नाग 91%, आदित्य मिश्रा 90.4% एवं अभिषेक तिवारी 92.2% अंक अर्जित किए।

जवाहरलाल नेहरू नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा की कक्षा 10वी में परी शिवहरे 93%, चेताली शरणागत 92.83%, माही विषय 92.5%, रीना गजभिए 92.33%, सभ्यता त्रिपुदे 90.33 %, पारुल साहू 96.83, महक साहू 96.17%, पावनी ठाकरे 96%, शौर्य श्रीवास्तव 95%, सुजल रजक 915%, नूपुर गुप्ता 91.33% इसी तरह कक्षा बारहवीं में अथर्व पटले 93.6%, नवीन बोपचे 93.6%, दीपक चौरे 92.8%, शिल्पी गौतम 92.6%, मुस्कान ठाकुर 92.33%, पूर्वशी ठाकरे 90.4%, रानी मरावी 90.2%, पीहू राहंडाले 94%, चारू हरिनखेडे 93.6% एवं अजय चौरे 87.8% अंक अर्जित किए। इसी तरह एकलव्य विद्यालय घंसौर की कक्षा 10वी की छात्राऐं रूपाली उइके 93.6% तथा अपर्णा ऐरावा 90.8 % को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment