BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला पुलिस द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान अंतर्गत दिनांक 06 अगस्त को किये गये आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 6, 2022

मंडला पुलिस द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान अंतर्गत दिनांक 06 अगस्त को किये गये आयोजन...



रेवांचल टाईम्स - ’हर घर तिरंगा’ अभियान के मंडला पुलिस द्वारा  यातायात थाने से आटो चालको द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा रैली को  दिखाई हरी झंडी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी  पुलिस ने किया लोगो को प्रेरित

       आजादी का 75 वां वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है तथा आजादी के अमृत महोत्सव को "हर घर तिरंगा" अभियान के रूप में 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों, उद्योग, कार्यालयों आदि में तिरंगा फहराकर मनाना हम सब के लिए गौरव की बात हैं। 

        मंडला पुलिस द्वारा इस अभियान से सभी को जोड़ने हेतु निरंतर प्रचार प्रसार किया जा रहा है आज पुलिस विभाग द्वारा मंडला जिले के यातायात थाने से आटो रैली निकाली गई जो पुरे शहर एवं कस्बे का भ्रमण कर अगर तिरंगा का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी। इस रैली का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडल श्री गजेंद्र सिंह कंवर द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी, थाना प्रभारी यातायात, सूबेदार तथा थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत थाना खटिया चौकी टाटरी द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गावों में  "हर घर तिरंगा अभियान" हेतु आमजन के बीच पहुंचकर अभियान को पहुंचाया। थाना प्रभारी मोतीनाला पुलिस ने गांव एवं स्कूल में पहुंच जन जन तक इस अभियान से जुड़ने हेतु प्रेरित किया किया गया।  इस दौरान पुलिस द्वारा आमजन में तिरंगा वितरण भी किया गया।

आज थाना टिकरिया के अंतर्गत नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं तसीलदार, जनपद पंचायत सी.ई.ओ और पुलिस स्टाफ़ के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई ।

No comments:

Post a Comment