मुख्यमंत्री श्री शिवराज
सिंह चौहान ने ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत
प्रदेश के सभी कलेक्टर्स की वीसी के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हर घर तक
झंडों की उपलब्धता एवं वितरण का काम पूरा करें। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे ’हर घर तिरंगा’ अभियान की जानकारी प्रत्येक घर तक पहुँचे। अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं
सफलता के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करें। अभियान की जागरूकता गतिविधियों में
समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। श्री चौहान ने कहा कि ’हर घर तिरंगा’ अभियान में जनसामान्य की
भागीदारी भी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन
से देशभक्ति का भाव जागृत होता है।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
वीसी के माध्यम से मंडला जिले में ’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत झंडों की उपलब्धता, वितरण कार्यक्रम, जागरूकता कार्यक्रम एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया
कि मैदानी अमले द्वारा घर-घर तक झंडे का वितरण किया जा रहा है। साथ ही आमजनों को
ध्वजसंहिता के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जा रही है। वीसी में एसपी श्री
राजपूत, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड एवं संबंधित उपस्थित थे।
लिंक पे क्लिक करके दी गयी जगह पर अपना नाम लिखें और बेहद खूबसूरत पोस्टर शेयर करें*
हर घर तिरंगा ... देश की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव 2022 मनाना ना भूले..
.jpeg)
No comments:
Post a Comment