मण्डला 12 अगस्त 2022
जिला प्रशासन द्वारा ’हर घर तिरंगा’ अभियान में प्रत्येक घर
तक राष्ट्रीय झंडे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी ब्लॉक स्तर तथा
जिला स्तर पर झंडा विक्रय केन्द्र खोले गए हैं। जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट रोड
स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में झंडा विक्रय केन्द्र प्रारंभ किया गया है।
आम नागरिक इन झंडा विक्रय केन्द्रों से झंडा खरीदकर ’हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान अपने घरों में लगा सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा 20”x30” के आकार के
राष्ट्रीय झंडे को क्रय करने के लिए 22 रूपए शुल्क
निर्धारित कर दिया गया है।
लिंक पे क्लिक करके दी गयी जगह पर अपना नाम लिखें और बेहद खूबसूरत पोस्टर शेयर करें*
हर घर तिरंगा ... देश की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव 2022 मनाना ना भूले..

No comments:
Post a Comment