मण्डला 25 अगस्त 2022
केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 26 अगस्त 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के
अनुसार श्री कुलस्ते 26 अगस्त 2022 को सायं 4 बजे डिंडौरी से सिझौरा जिला मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे
तथा सायं 5 बजे सिझौरा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री
कुलस्ते शाम 6 बजे सिझौरा से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा सायं 7 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे रात्रि 8 बजे मंडला से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 9 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण
विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 27 अगस्त को प्रातः 8 बजे जेवरा से बालाघाट के
लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:
Post a Comment