BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ABVP ने शुरू किया सदस्यता अभियान नगर ईकाई ने स्कूली विद्यार्थियों को दिलाई सदस्यता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 28, 2022

ABVP ने शुरू किया सदस्यता अभियान नगर ईकाई ने स्कूली विद्यार्थियों को दिलाई सदस्यता




दैनिक रेवांचल टाइम्स - बीजाडांडी:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्  एक भारतीय छात्र संगठन हैं. जिसका उद्देश्य छात्र हित व राष्ट्र हित है।विद्यार्थी परिषद् का नारा है- ज्ञान, शील और एकता। विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीयविधार्थी परिषद 74 वर्षो से राष्ट्र हित व विद्यार्थी हित में सदैव अपना योगदान देता आया है. इसकेसाथ ही समय-समय पर राष्ट्र की युवा पीढी को राष्ट्रहित में सजग रह कर देश के प्रनत अपने दायित्वों का बोध भी कराता आया है। जिसमे प्रवास पर आए बीजाडांडी नगर विस्तारक प्रवीण (छोटे) ठाकुर ने बताया कि अभाविप छात्र हित के साथ समाज हित के लिए भी काम करती है,। 

सदस्यता अभियान में  एबीवीपी के कार्यकर्ता स्कूल कैंपस, कॉलेज केंपस एवं अन्य शैक्षणिक स्थान तक पहुंच कर विद्यार्थी परिषद की सदस्यता करेंगे। एबीवीपी इकाई बीजाडांडी द्वारा नगर में समस्त विद्यार्थियों को सदस्यता अभियान के माध्यम से जोड़ने का लक्ष्य लिया गया है। जो नगर के सभी विद्यालय तक पहुंचकर विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। इसी क्रम में उत्कृष्ट विद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमे बीजाडांडी नगर विस्तारक प्रवीण (छोटे) ठाकुर,नगर मंत्री निखिल साहू एवं सूर्यांश बाजपेई आदि कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रही।

No comments:

Post a Comment