BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क हादसा:ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दंपती सहित 4 लोगों की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 18, 2022

सड़क हादसा:ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दंपती सहित 4 लोगों की मौत



रेवांचल टाईम्स:राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मसूदा विधानसभा क्षेत्र में हाईवे पर 27 मील चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी, बेटे और कार चालक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को विजयनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस ने बताया कि ट्रक रोड से बिल्कुल नीचे खड़ा था, लेकिन कार पीछे से आकर ट्रक में घुस गई। माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई होगी, जिससे कार बेकाबू होकर जा घुसी। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में मरने वालों में भीलवाड़ा निवासी अंकित अग्रवाल (39 वर्षीय), उसकी पत्नी राखी अग्रवाल (37 वर्षीय), बेटा प्रथम (11 वर्षीय) और कार चालक मोहम्मद कय्यूम (22 वर्षीय) की हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, भीलवाड़ा निवासी अंकित अग्रवाल की धागा फैक्ट्री है और वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गए हुए थे। गुरुवार को अजमेर रेलवे स्टेशन से कार से भीलवाड़ा लौट रहे थे। तभी अचानक हाईवे पर ये दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे के बाद तीनों के शव कार में फंस गए। राहगीरों और पुलिस ने कार की बॉडी को तोड़कर बड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। इस दौरान काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment