रेवांचल टाईम्स - मण्डला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमर शहीदों की स्मृति में प्रत्येक जिले में 75 किमी की जरा याद करो कुर्बानी तिरंगा सम्मान पदयात्रा आयोजन किये जाने के निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड राकेश तिवारी के निर्देश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीजाडांडी ने निवास विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले के नेतृत्व में बुधवार को जरा याद करो कुर्बानी तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली। यह पदयात्रा ग्राम पिपरिया से प्रारंभ होकर ग्राम बैहर, ग्राम बीरमपुर, ग्राम गूजर, ग्राम बेलखेड़ी, ग्राम गुमटी होते हुए ग्राम मैली पहुंची जहां यात्रा को अल्प विराम दिया गया। 15 किमी की इस पदयात्रा में निवास विधायक के साथ जिला व ब्लॉक बीजाडांडी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश सह प्रभारी का आगमन 13 को
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी सीपी मित्तल का आगमन 13 अगस्त को होगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे 13 अगस्त को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगांव द्वारा आयोजित जरा याद करो कुर्बानी तिरंगा सम्मान पद यात्रा में सम्मिलित होंगे। इस पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, बिछिया विधायक और निवास विधायक, सहित कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य सहित जिले व ब्लॉक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment