BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
10 साल के मासूम ने रची खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची....फिर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 5, 2022

10 साल के मासूम ने रची खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची....फिर



रेवांचल टाईम्स :महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक 10 साल के बच्चे ने हैरान कर देने वाला काम किया, जिसे देखकर पुलिस भी चौंक गई. बच्चे ने स्कूल से बंक मारा और घर पर मां से डांट ना पड़े इसके लिए उसने खुद के ही अपहरण की झूठी कहानी बना डाली. पूछताछ में बच्चे ने पुलिस ने बताया कि टीवी पर क्राइम शो देखकर दिमाग में यह आइडिया आया.

पूछताछ के दौरान बच्चे ने बताया कि एक गाड़ी वाले से उसका किडनैप किया था. वो किसी तहर से बचकर भागा और अपने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी. बच्चे के बात सुनकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी.

बच्चे के बताए हुए गाड़ी नंबर और चालक के हुलिया पर पुलिस ने काम करना शुरू किया. शहर के CCTV फुटेज खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बच्चे को विश्वास में लेकर फिर से पूछा गया तो सही कहानी सामने आई. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि बच्चे ने स्कूल से बंक मारा था. घर पर डांट पढ़ेगी इसलिए उसने झूठी कहानी रची. बच्चा टीवी पर क्राइम शो देखता था. इसलिए उसके मान में इस कहानी का आईडिया आया. इस मामले पर पुलिस अधिकारी महेश कोंडावार ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे के माता-पिता ने उन्हें बताया कि उनका बच्चा सुबह के समय स्कूल जा रहा था, तभी एक सफेद रंग की गाड़ी से दो लोग उतरे और उठाकर ले गए. रास्ते में जैसे ही गाड़ी धीरे हुई वो कूद गया और घर भागकर घर पहुंचा.

पुलिस ने बच्चे की बात पर यकीन किया और शहर पर लगे सीसीटीवी को चेक किए. उसने ना तो सफेद गाड़ी दिखी ना लोग. इस पर पुलिस को फिर शक हु
आ कि बच्चा झूठी कहानी बता रहा है. फिर हमने उसे भरोसे में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया.


No comments:

Post a Comment