मण्डला 3 अगस्त 2022
जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर
जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 2 अगस्त की शाम 3 बजे से 3 अगस्त की शाम 3 बजे तक जिले में 1 कोरोना मरीज ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा
स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की
समझाईश दी गई है।
4 कोरोना केस मिले
2 अगस्त 2022 की शाम 3 बजे से 3 अगस्त 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले
हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त
जानकारी के अनुसार जिला जेल परिसर मंडला निवासी 20 वर्षीय युवक, खैरी ब्लॉक नारायणगंज निवासी 52 वर्षीय महिला, बिछिया निवासी 35 वर्षीय पुरूष तथा ग्राम खड़देवरी निवासी 4 वर्षीय बालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन
में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल
डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

No comments:
Post a Comment