रेवांचल टाइम्स :हर साल 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे मनाया जाता है. बता दें कि यह समस्या मुख्य तौर पर लिवर से जुड़ी होती है जो वायरस इन्फेक्शन की वजह से शरीर में हो जाती है. जब लिवर में सूजन आ जाती है तो इसे हेपेटाइटिस का नाम दिया जाता है. ऐसे में इस बीमारी के बारे में सबकुछ जानना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे क्यों मनाया जाता है. साथ ही हेपेटाइटिस डे के प्रकार, लक्षणों और कारणों के बारे में जानना जरूरी है. पढ़ते हैं आगे…
हेपेटाइटिस के प्रकार
हेपेटाइटिस पांच प्रकार के होते हैं- हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, हेपेटाइटिस डी, हेपेटाइटिस ई
हेपेटाइटिस के कारण
जैसे कि हमने पहले भी बताया जब शरीर में वायरस इंफेक्शन हो जाता है तब यह समस्या होती है. इससे अलग कुछ और भी कारण है जो हेपेटाइटिस के लिए जिम्मेदार है. यह समस्या इस प्रकार है-
हेपेटाइटिस के लक्षण
मुख्य तौर पर शुरुआत में हेपेटाइटिस के लक्षण नजर नहीं आते हैं. यह लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं. यदि समय पर इलाज ना हो तो व्यक्ति हेपेटाइटिस लीवर सिरोसिस या लीवर कैंसर का शिकार हो सकता है.
हेपेटाइटिस का इलाज
यदि व्यक्ति को ऊपर बताए गए लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी जरूरी है. व्यक्ति अल्ट्रासाउंड और कुछ टेस्ट के माध्यम से इसका सही इलाज सही समय पर करा सकता है.

No comments:
Post a Comment