BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई : संसाधन विभाग के क्लर्क 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 28, 2022

लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई : संसाधन विभाग के क्लर्क 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

 


ग्रेच्युटी का पैसा निकालने के एवज में मांगे थे 10 हजार



मप्र में लोकायुक्त टीम की कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को उज्जैन में जल संसाधन विभाग के क्लर्क दिनेश अग्निहोत्री को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। क्लर्क ने सेवानिवृत्त टाइम कीपर से ग्रेच्युटी का रुपए निकालने के नाम पर 10 हजार रुपए घूस मांगी थी।
ग्रेच्युटी का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस

लोकायुक्त निरीक्षक बसंत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जल संसाधन विभाग से टाइम कीपर के पद से रमेशचंद्र सोनी निवासी हॉस्पिटल रोड तराना वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे। सोनी का ग्रेजुएटी और कटोत्रा के करीब साढे तीन लाख रुपए अटके हुए थे। उज्जैन के उदयन मार्ग स्थित जल संसाधन कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 दिनेश अग्निहोत्री ने रुपए निकालने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसके लिए रमेशचंद्र सोनी 3 महीने से परेशान हो रहे थे।
क्लर्क को पहले दिए थे 5 हजार

आवेदक ने पूर्व में अग्निहोत्री को 5 हजार रुपए दे दिए थे। लेकिन, इसके बाद भी अग्निहोत्री 5 हजार रुपए और मांग रहा था। सोनी ने बुधवार को लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर एसपी को शिकायत की थी। जिसके सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को दिनेश अग्निहोत्री को उदयन मार्ग स्थित कार्यालय में 5 हजार रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment