रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 जुग्गी झोपड़ी में लगभग 50 से अधिक परिवार पिछले कई वर्षों से कब्ज़ा कर मकान बना कर रह रहे हैं, जिन्हें नगरपालिका द्वारा सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे शौचालय,बिजली, एवं पानी की सुविधा दी गयी है। एवं उन परिवारो का कहना हैं की हमारे द्वारा बिजली बिल भी पटाया जाता है। एवं हम सभी के परिचय पत्र भी वार्ड नंबर 14 के बनाये गये हैं और हमारे द्वारा लोकसभा, विधान सभा,एवं नगर पालिका चुनाओ में मतदान भी किया जाता है।
वहीं दुसरी तरफ अनन-फानन में राजा खान द्वारा बॉउंड्री वाल का निर्माण कर वार्ड वासियो को तत्काल ज़मीन खाली करने को कहा जा रहा है। इस पर वार्डवासियो का कहना है। जब तक प्रसासन द्वारा हमारे निवास की कोई दुशरी वेवस्था नहीं होती हम कैसे अपने मकान खली करदे।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment