दैनिक रेवांचल टाइम्स - मवई ' दिनांक 26 जुलाई 2022 दिवस मंगलवार 'समय तकरीबन 12:30 बजे ' मवई निवासी संजय भलावी के घर के छप्पर पर एक विचित्र प्राणी देखने को मिला जिसे गांव की भाषा में गोह कहा जाता है |यह प्राणी बेलना कार शरीर लिए सर्प की तरह होता है ' लेकिन छिपकली की तरह इसके चार पैर होते हैं | उंगलियों में लंबे लंबे नाखून होते हैं ।बताया जाता है कि यह प्राणी काफी खतरनाक और विषैला भी होता है |
मवई निवासी सर्पमित्र शिव शाह सपेरा द्वारा बड़ी ही मुस्तैदी से इस प्राणी को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया ।

No comments:
Post a Comment