मध्य प्रदेश के 20 जिलों के अलावा कुछ अन्य जिलों में बूंदाबांदी और सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है. इनमें भोपाल, विदिशा, आगर, अशोक नगर, नीमच, रतलाम, मंदसौर, झाबुआ, बड़वानी, अलीराजपुर, खरगोन, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, बुरहानपुर, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, कटनी, सागर टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, जबलपुर, नरसिंहपुर, अनूपपुर जिले में हल्की बारिश की संभावना है.
पिछले 24 घंटों रायसेन में हुई सबसे अधिक बारिश
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में रायसेन में सबसे अधिक 81.6, मंडला में 50.3 भोपाल में 42.7, धार में 23.1, गुना में 22. 6, रतलाम में 22, रीवा में 18.8, खंडवा में 17.4, सतना में 14, उज्जैन में 13, खजुराहो में 10.4, सीधी में 9.4, दतिया में 9.4, ग्वालियर में 8.8, उमरिया में 7.2, इंदौर में 5.7, खरगोन में 3.6, बैतूल में 3.2, सागर में 2.6, जबलपुर में 2.4, नरसिंहपुर में 2, नर्मदापुरम में 1, छिंदवाड़ा में 1, सिवनी में 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है.

No comments:
Post a Comment