BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेज रफ्तार कार टैंकर में घुसी, एक की मौत, दो की हालत गंभीर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 8, 2022

तेज रफ्तार कार टैंकर में घुसी, एक की मौत, दो की हालत गंभीर



इंदौर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के टैंकर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके 2 दोस्तों की हालत गंभीर है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, भवानी नगर निवासी युवराज पिता प्रताप सिंह पंवार अपने दो दोस्तों के साथ गुरुवार को कार नंबर एमपी 09 डब्ल्यूएल 6534 से घूमने निकला था। रात करीब तीन बजे मार्डन चौहारे के पास उसकी कार सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़े टैंकर नंबर एमपी 09 एडी 6698 में जाकर टकरा गई। इस घटना में युवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इस घटना के पुलिस के पास 2 वीडियो आए हैं, जिसमें से एक हादसे के समय कार के अंदर से ही युवकों ने बनाया है। इसमें कार की रफ्तार काफी तेज दिख रही है। इसी दौरान कार का नियत्रंण बिगड़ा और वह टैंकर से जा टकराई। वहीं दूसरे वीडियो में तेज रफ्तार कार खड़े हुए टैंकर में जा घुसी। पुलिस के मुताबिक कार युवराज के नाम से ही है, जिसे वह खुद ड्राइव कर रहा था। फिलहाल पुलिस उसके दो दोस्तों से पूछताछ नहीं हो पाई है।

No comments:

Post a Comment