रेवांचल टाइम्स - अंजनिया पुलिस चौकी छेत्र की घटना,मंडला जिले के बिछिया विकाश खण्ड के अंतर्गत आने बाले ग्राम छीरपानी में 17 बर्षीय बालक जो शौच के लिए नाले में गया था बहाँ पहले से बिजली का तार टूटकर जमीन में गिरा हुआ था जिसकी चपेट में आने से 17 वार्षिय बालक की मौत हो गई, इस घटना से बिजली विभाग के लापरवाही की पोल खुल गई आए दिन मेंटेनेंस के नाम से अंधाधुध लाइट कटौती करने के बाद भी कोई मेंटेनस नहीं किया जाता अगर सुधार कार्य हुआ होता तो यह घटना नहीं घटती ग्रामीणों ने बताया की महीनों से तार टूटने की शिकायत बिजली विभाग को दी गई पर कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया सिर्फ सुधार कार्य के नाम से लाइट बंद रखी जाती है, इस दुखद घटना के बाद भी ग्रामीणों के द्वारा बिजली बिभाग को लिखित शिकायत की गई पर अभी तक विधुत विभाग का कोई भी कर्मचारी घटना स्थल पर नहीं पहुचा अभी भी बिजली का तार जमीन पर टूट कर गिरा हुआ है जिससे और भी घटनाओ आमंत्रित कर रहा है विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुई मौत से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला।खबर मध्यप्रदेश की टीम जब मौके पर पहुँची तो ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के खंबो से तार जमीन तक झूल रहे है। तारों में बहुत से जॉइंट है जिससे उनके टूटने का डर हमेशा बना रहता है।इसकी शिकायत उन्होंने कई बार विद्युत विभाग को दी पर कोई सुधार कार्य नहीं हुआ।ग्रामीणों ने कहा आज जो दुखद घटना हुई है उसका जिम्मेदार विद्युत विभाग है।अगर विद्युत विभाग ने जल्द सुधार कार्य नहीं की तो हम उग्र प्रदर्शन करेंगे इस विषय को लेकर विद्युत विभाग के आला अधिकारियों से मिलने की कोशिश की गई पर वो कैमरे के सामने से आने से बचते नजर आए
Friday, July 8, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
madhya peadesh
mandla
Top
विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते 17 वर्षीय बालक का करेंट लगने से मौत ग्रामीणों में आक्रोश
विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते 17 वर्षीय बालक का करेंट लगने से मौत ग्रामीणों में आक्रोश
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# madhya peadesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
madhya peadesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment