BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शनिवार के उपाय: करोड़पति बनना चाहते हैं तो शनिवार के दिन आजमाइए ये विशेष उपाय, जरूर होगा लाभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 16, 2022

शनिवार के उपाय: करोड़पति बनना चाहते हैं तो शनिवार के दिन आजमाइए ये विशेष उपाय, जरूर होगा लाभ



रेवांचल टाईम्स:हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और आज शनिवार के दिन न्याय के देवता भगवान शनिदेव का पूजन किया जाता है. कहा जाता है कि शनिदेव एक ऐसा देवता हैं (Shaniwar Ke Totke) जो कि जातक को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं. (Shaniwar Puja Tips) यदि कोई जातक अच्छे कर्म करता है तो उसे पुण्य फल प्राप्त होता है. वहीं गलत कर्म करने वालों को उसका परिणाम भी भुगतना पड़ सकता है. यदि आप अपने जीवन में धन-दौलत प्राप्त करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन कुछ आसान उपाय अपनाने से आपको लाभ मिलेगा.

शनिवार के दिन करें ये उपाय

  • शनिवार के दिन भगवान शनिदेव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें काले तिल जरूर डालें. ऐसा करने से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं.
  • शनिवार के दिन सवाा पांच किलो आटा और सवा किलों गुड़ को मिलाकर आटा गूंथे और उसकी रोटियां बनाकर दुध देने वाली गाय को खिलाएं. ध्यान रखें कि यह उपाय सूर्यास्त के समय ही करना लाभकारी होगा.
  • यदि आप कर्ज से जूझ रहे हैं तो शनिवार के दिन सूर्योदय के समय कमलगट्टे की माला से ‘ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः’ इस मंत्र का 251 बार जाप करें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.
  • शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे आटे का दीपक जलाना चाहिए. ध्यान रखें कि यह चौमुखा दीपक होना चाहिए और इसमें सरसों के तेल का उपयोग करना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
  • इसके अलावा मां लक्ष्मी की तस्वीर के समक्ष आटे से बने 11 दीपक सुबह और शाम को लगातार 11 दिन तक जलाएं. इसके बाद 11वें दिन 11 कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा दें. दक्षिणा में सफेद रूमाल, एक सिक्का और मेहंदी भेंट करनी चाहिए.
  • डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं.रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment