BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संक्रामक रोग एक्सपर्ट का दावा - दो पुरुषों के बीच सेक्सुअल रिलेशन से फैलता है मंकीपॉक्स, ये वैक्सीन हो सकती है फायदेमंद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 16, 2022

संक्रामक रोग एक्सपर्ट का दावा - दो पुरुषों के बीच सेक्सुअल रिलेशन से फैलता है मंकीपॉक्स, ये वैक्सीन हो सकती है फायदेमंद



दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स की दहशत फैली हुई है और अब इसने भारत में भी दस्तक दे दी है. भारत में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है. यह व्यक्ति यूएई से लौटा था और मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आने के बाद जब जांच की गई तो उसे मंकीपॉक्स संक्रमण से पॉजिटिव पाया गया. अब संक्रामक बीमारियों के एक एक्सपर्ट का दावा है कि यह बीमारी एक और सैक्सुअली ट्रांसमिटेड बीमारी है.

संक्रामक बीमारियों के एक एक्सपर्ट और एचआईवी/एटीडी के कंसल्टेंट डॉ. ईश्वर गिलाडा का कहना है कि यह बीमारी शारीरिक संबंधों के जरिए फैलती है. उन्होंने कहा, न जाने क्यों विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इसे सेक्सुअली ट्रांसमिटेड बीमारी क्यों घोषित नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा, इसके पीछे कोई स्टिगमा हो सकता है या इससे संक्रमित लोगों के खिलाफ भेदभाव का डर WHO को है.

यही नहीं डॉक्टर गिलाड़ा का कहना है कि मंकीपॉक्स के 99 फीसद संक्रमित ऐसे पुरुष हैं जो दूसरे पुरुषों से सेक्सुअल संबंध रखते हैं. यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि मंकीपॉक्स के 80 फीसद मामले यूरोप में सामने आए हैं. इसके बाद इसके सबसे ज्यादा मरीज अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देश हैं. यह बीमारी आम तौर पर बहुत करीबी संबंधों के जरिए फैलती है.

उन्होंने बताया कि फिलहाल मंकीपॉक्स का कोई पक्का इलाज नहीं है. हालांकि, स्मॉलपॉक्स की वैक्सीन इसमें फायदेमंद हो सकती है. यह मंकीपॉक्ट के इलाज में थेरेप्टिक एजेंट के रूप में काम कर सकता है.

No comments:

Post a Comment