BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ली हाईस्कूल एवं उमावि प्राचार्याें की बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 16, 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ली हाईस्कूल एवं उमावि प्राचार्याें की बैठक

 




 

मण्डला 16 जुलाई 2022

            मंडला समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत जिले के समस्त शासकीय हाई एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को शिक्षा विभाग संबंधित समस्त योजनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में शासकीय रानी अवंती बाई कन्या उमावि जिला मण्डला में किया गया। कार्यशाला में सहायक आयुक्त डॉ. विजय तेकाम, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, जिला योजना अधिकारी एलएस मसराम, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मुकेश पाण्डेय, एपीसी सर्व शिक्षा अभियान हरेन्द्र सिंह वर्मा, एपीसी सर्व शिक्षा अभियान के.के. उपाध्याय, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जिला मण्डला, समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं समस्त प्राचार्य उपस्थित रहे।

            इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने हर घर तिरंगाअभियान में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता को सुनिश्चित करने तथा इस अभियान संबंधित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणाम को और बेहतर करने हेतु प्राचार्यों को प्रेरित किया। उन्होंने वर्षाकाल में अंकुर अभियान अंतर्गत अधिकाधिक वृक्षारोपण कराने का आव्हान किया। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा हरित शपथ दिलाई गई। श्रीमती सिंह ने विद्यालय में नियमित कैरियर मार्गदर्शन गतिविधियों का आयोजित करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त ने विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन एवं प्रवेश सुनिश्चित करने को कहा तथा हर घर झण्डा अभियान को गंभीरता से क्रियान्वित करने को कहा। सुनीता बर्वे द्वारा निरक्षता से आजादी हेतु अभियान, परीक्षा परिणाम पर चर्चा की। एलएस मसराम द्वारा समग्र शिक्षा छात्रवृत्ति अंतर्गत शत-प्रतिशत मैपिंग का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत ड्राईविंग लाईसेंस निर्माण संबंधित चर्चा की। मुकेश पाण्डेय द्वारा कार्यशाला में प्राचार्यों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की कक्षा 9वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु ब्रिजकोर्स का संचालन, कक्षा 8वीं से 9वीं में एवं कक्षा 10वीं से 11वींमें नवीन प्रवेश के संबंध में, यू-डाईस की एन्ट्री, व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम का संचालन, फर्नीचर, पुस्तक वितरण, झण्डा अभियान को सम्पन्न कराने, व्यावसायिक एवं एसएमडीसी आडिट, वित्तीय चर्चा, विद्यालय में विद्युत की उपलब्धता समस्त बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। के.के. उपाध्याय द्वारा दिव्यांग श्रेणी के विद्यार्थियों के नामांकन एवं संबंधित योजनाओं पर चर्चा की। अखिलेश उपाध्याय द्वारा एमपी टूरिज़्म क्विज प्रतियोगिता में सहभागिता के विषय में एवं आईसीएसजीपीएस कैरियर पोर्टल पर विद्यार्थियों के पंजीयन के विषय में समस्त प्राचार्यों को जानकारी दी। राजेश क्षत्री ने अंकुर अभियान ऐप संचालन प्रक्रिया से अवगत कराया। दिनेश दुबे द्वारा स्काउट-गाईड के विषय में बताया गया।

No comments:

Post a Comment