BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 3, 2022

जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित

 


 

मण्डला 3 जुलाई 2022

            जिला आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मानसून सत्र 2022 में वर्षाकाल के दौरान बाढ़, अतिवृष्टि की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कार्यालय कलेक्टर के आदेशानुसार जिला स्तर पर ई-लायबेरी में स्थित जिला नियंत्रण कक्ष मण्डला में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। कार्यालय कलेक्टर मण्डला के अधीक्षक कक्ष में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित कर दोनों कन्ट्रोल रूम के लिये प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख मण्डला हीरा लाल तिवारी को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक देवेन्द्र सिंगौर एवं राजस्व निरीक्षक वर्कलोड भू-अभिलेख मण्डला सीपत सिंह मर्सकोले को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है जिनका मो.नं. 8120128101 ई-मेल slrmandla41@gmail.com है। कंट्रोल रूम सुपरवाईजर आकाश मिश्रा डी.एन.सी.सी. सेन्टर का मो.नं. 9074360984, अधीक्षक कक्ष, कार्या. कलेक्टर मण्डला स्थित जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07642-251079, कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख मण्डला हीरा लाल तिवारी, प्रभारी अधिकारी का मोबाईल नंबर 9826058991 ई-मेल sirmal@nic.in, कंट्रोल रूम सहायक प्रभारी अधिकारी रा.नि. भू-अभिलेख मण्डला देवेन्द्र सिंगौर का मो0नं0- 9424340912, ई-मेल dev.singour@gmail.com है। 

            जारी आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त स्थापित कंट्रोल रूम सम्पूर्ण वर्षाकाल में 24 घंटे कार्यरत रहेगा। वर्षाकाल में आपदा प्रबंधन एवं अतिवृष्टि, बाढ़ इत्यादि से संबंधित जानकारियाँ व सूचनाएं आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में प्राप्त की जायेंगी। दोनों कंट्रोल रूम में आने वाली समस्त जानकारियों से प्रभारी अधिकारी पूर्णतः अवगत रहेंगे तथा बाढ़, वर्षा एवं क्षति से संबंधित प्रतिदिन अद्यतन जानकारी रखेगें तथा रजिस्टर संधारित करेंगे तथा यथास्थिति जानकारी उच्चाधिकारियों, राहत आयुक्त कार्यालय को भिजवाने के लिए जिम्मेवार होगें।

No comments:

Post a Comment