मण्डला 3 जुलाई 2022
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं आर0एस0 शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला श्रीमान डी.आर कुमरे के द्वारा 2 जुलाई को बाल सरंक्षण सप्ताह के अंतर्गत आदिवासी पोस्ट मैट्रिक छात्रावास
मण्डला में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्री डी.आर. कुमरे के
द्वारा बालिकाओं के कानूनी अधिकार, समाज में नारी के साथ हो
रहे अपराध, बाल संरक्षण अधिनियम के तहत बालकों के अधिकार यौन उत्पीड़न, यौन शोषण और पोर्नोग्राफी जैसे यौन अपराध और छेड़छाड़, मौखिक और भावात्मक हिंसा, घरेलू हिंसा, बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बढ़ते लैंगिक अपराधों के विषय में
जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े
के द्वारा विद्यार्थियों को समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, दहेज प्रथा,
महिला सशक्तिकरण एवं विधिक सहायता सलाह योजनाओं की जानकारी
दी। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

No comments:
Post a Comment