गजब है सरकारी स्कूल यहां जुलाई से नदारद शिक्षक से परेशान होकर अभिभावकों ने 6 जुलाई को पंचनामा बनाकर ग्रामीणों एवं सहकारी महकमों के बीच स्कूल का ताला तोड़ा एवं पीएस बिहारी टोला से शिक्षिका श्रीमती प्रेमवती केराम को शालेय गतिविधि व शैक्षणिक कार्य हेतु संचालन करने की तत्कालिक व्यवस्था कि शाला में ताला लगने की वजह से पीएम पोषण ,बच्चों की अंकसूची ,बच्चों की उपस्थिति, पंजी शिक्षकांक, टीसी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज आज भी पेटी में कैद है उपस्थित ग्रामवासी, पालक शिक्षक संघ, अध्यक्ष ,बीआरसी मवई ,जन शिक्षक घुटास के सम्मुख पंचनामा तैयार कर स्कूल का ताला तोड़ा गया है !
भवन की हालत जर्जर
एक और शिक्षक की मनमानी चल रही है तो दूसरी ओर बारिश में पानी टपकता भवन नौनिहाल बच्चों के भविष्य अधर में है आखिर इसका जवाब दार है कौन चादर और खपरे से सजा स्कूल खतरे की कहानी खुद बयां कर रही है बारिश में बच्चे स्कूल के अंदर बैठते हैं पानी टपकने की वजह से बच्चे पूरी तरह भीग जाते हैं यह क्या शिक्षा व्यवस्था पर एक सवाल नहीं है छोटे-छोटे बच्चे चिंतित हैं कि उनका भविष्य आगे क्या होगा !
अतिरिक्त कक्ष में लगाई जा रही आंगनवाड़ी
आंगनवाड़ी भवन की हालत भी जर्जर है जिसकी वजह से अतिरिक्त कक्ष में आंगनवाड़ी की कक्षा लगाई जा रही है ! आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से हमने बात करने की कोशिश की पर उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि मैं कुछ भी नहीं कह सकती अधिकारियों का जैसा निर्देश होगा मैं उसी का पालन करूंगी !
सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत है दर्ज
उपस्थित ग्रामीण जगदीश बंजारा, भगवान दास टांडिया, अमृत पवार ,सुनील उईके ,मनोज पंद्रे ,ननसू आर्मी ,सुखदेव सोनवानी ,महेश आर्मो ,पुष्पा मरकाम ,रिंकी उईके ,के द्वारा जानकारी दी गई कि शिक्षक हम्मी लाल की अनुपस्थिति एवं शिक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजेश चौहान ने 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई थी परंतु उसे बंद करवा दिया गया समस्त ग्रामीणों का कहना है की तत्काल यहां की बिगड़ैल व्यवस्था पर सरकार अपना ध्यान केंद्रित करें ताकि शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके !

.jpeg)

.jpeg)

No comments:
Post a Comment