BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के निर्देशानुसार बसों के फिटनेस की जांच कर की गयी चालानी कार्यवाही... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 19, 2022

कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के निर्देशानुसार बसों के फिटनेस की जांच कर की गयी चालानी कार्यवाही...




रेवांचल टाईम्स - परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के निर्देशानुसार आज आर.टी.ओ. गुना द्वारा स्कूल बसों एवं शहर के विभिन्न मार्गो पर संचालित कर बकाया, बिना फिटनेस, बिना परमिट ओव्हरलोड बसों के विरुद्ध जॉच अभियान चलाया गया। जिसके प्रथम चरण में विधा भवन स्कूल की संचालित 6 बसों की जॉच की गई। जिसमें मुख्य रुप से सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाईन के बिदुओं के तहत जॉच की जाकर 2 बसें जिनमें कोई पूर्ति न होने पर चालानी कार्यवाही की गई।

इसके अतिरिक्त दूसरे चरण में चिंताहरण मंदिर पर चैकिंग पाईट लगाकर लगभग 30 बसों की जॉच की गई। जिसमें बस क्रमांक MP04PA1708 लगभग 1,76,000 कर बकाया हाने पर एवं बस क्रमांक MP08P0290 बिना परमिट के आरोन रोड पर बस क्रमांक MP08P0876 एवं MP08P0199 (सिकरवार बस) क्रमश: 1,70,000 एवं 1,10,000 एवं बिना फिटनेस, परमिट के जब्त की गई आज की गई कार्यवाही में कुल 42,000 रुपये के चालान बनाये गये एवं लगभग 4-5 लाख रुपये बकाया कर जमा होने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment