BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
माध्यमिक शाला कोचेवाही के स्कूलों में रसोइयों के माध्यम से दिया जा रहा है कीड़ा युक्त भोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 10, 2022

माध्यमिक शाला कोचेवाही के स्कूलों में रसोइयों के माध्यम से दिया जा रहा है कीड़ा युक्त भोजन






रेवांचल टाइम् - तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोचेवाही के माध्यमिक शाला में समूह के माध्यम से भोजन प्रदान किया जा रहा है किंतु रसोइयों की लापरवाही से विद्यालय में पढ़ने वाले बालक बालिकाओं को ईलली युक्त भोजन दिया जा रहा है मध्यप्रदेश शासन के द्वारा विभिन्न योजनाओं क्रियान्वित किया जा रहा है  किंतु निम्न स्तर के अधिकारियों की लापरवाही से शासन की योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं हो रहा है बता दें कि लांजी तहसील के माध्यमिक शाला कोचेवाही मैं रसोइयों के माध्यम से विद्यालय के छात्र छात्राओं को इल्ली  युक्त  भोजन दिया गया इस संबंध में पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं समिति के सदस्य नारायण टाडेकर एवं तेज लाल  के द्वारा बताया गया कि पूर्व माध्यमिक शाला कोचेवाही मैं समूह के द्वारा विद्यालय में मध्यान भोजन वितरण किया जा रहा है जिसमें रसोइयों की लापरवाही के चलते बच्चों को ईल्ली युक्त भोजन प्रदाय किया जा रहा है इनके द्वारा यह भी बताया गया कि इसके पूर्व भी इन रसोइयों की लापरवाही के कारण बच्चों को ईलली युक्त भोजन प्रदाय किया जा रहा था पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि इसके पूर्व भी रसोइयों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्ता हीन भोजन प्रदाय किया जा रहा था जिसके चलते विद्यालय के प्रधान पाठक को समझाइश दी गई थी इसके एवज में प्रधान पाठक द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया था किंतु आज दिनांक तक इनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्रा बिना किसी दबाव में मीडिया के सामने अपने स्पष्ट बात को  रखें इसमें स्पष्ट रूप से रसोइयों की गलती पाई गई किंतु रसोइयों के द्वारा बालक बालिकाओं पर दबाव बनाते हुए किसी को बताने के लिए इनके द्वारा बातें किया गया इसी कारण वहां के प्रधान पाठक को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है किंतु प्रधान पाठक की जवाबदारी बनती है कि जिस समय छात्र छात्राओं को मध्यान भोजन खिलाया जाता है उस समय प्रधान पाठक का दायित्व बनता है कि निरीक्षण किया जावे किंतु वहां पर पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक को इसके बारे में खबर नहीं थी  क्या प्रभारी प्रधानाचार्य अपने विद्यालय की देखरेख करते हैं या ऑफिस में बैठने के लिए आते हैं इससे स्पष्ट जाहिर होता है कि निम्न स्तर के अधिकारियों का सपोर्ट समूह एवं रसोइयों को मिल रहा है पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि रसोइयों के द्वारा साफ सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जाता

No comments:

Post a Comment