मण्डला 6 जुलाई 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह एवं पुलिस
अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के अंतर्गत तृतीय चरण में शामिल नारायणगंज क्षेत्र के पाठा, चुटका तथा मानेगांव में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने
कहा कि मतदान केंद्रों में बिजली की अनिवार्यतः व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसी
प्रकार रात्रि के दौरान मतदान केंद्र में कर्मियों के ठहरने के स्थान पर पर्याप्त
बिजली, साफ-सफाई, अच्छा भोजन तथा विश्राम के
लिए सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण रूप से सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान
मैदानी अमले से संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं एवं गांव की जनसंख्या के संबंध में
जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था के
बारे में संबंधित से पूछा।
%20(1).jpeg)
No comments:
Post a Comment