मण्डला 6 जुलाई 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह तथा पुलिस
अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत बुधवार के दिन नारायणगंज क्षेत्र के दौरे पर थे।
उन्होंने मतदान केंद्रों के भ्रमण के दौरान नारायणगंज कन्या स्कूल में सामग्री
वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम सुलेखा उईके से सामग्री वितरण, मूल आदेश वितरण तथा मतदान के लिए अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर मतदानकर्मियों के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं के साथ-साथ महिलाकर्मियों के लिए
अलग से व्यवस्थित इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी से
नारायणगंज क्षेत्र में परिवहन के लिए वाहनों की उपलब्धता एवं अन्य विषयों पर चर्चा
करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
मतदानदलों के अंतिम प्रशिक्षण
में दिए निर्देश
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
नारायणगंज में मतदान दलों के लिए आयोजित किए गए अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए कहा कि सभी मतदानकर्मी मतदान संबंधी दिशा-निर्देशों को गहनता से
समझें तथा समस्त निर्वाचन प्रक्रिया का बारीकी से अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि
मतदान, मतगणना तथा अन्य जरूरी प्रक्रिया समय से पूर्ण करें।
उन्होंने मतदानकर्मियों को बारिश के मद्देनजर अपने पास व्यक्तिगत रूप से जरूरी
सामग्री रखने के भी निर्देश दिए।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment