BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया कंजई के हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण, अनुपस्थित तीन शिक्षकों पर कार्यवाही करने के निर्देश... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 8, 2022

कलेक्टर ने किया कंजई के हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण, अनुपस्थित तीन शिक्षकों पर कार्यवाही करने के निर्देश...





     

रेवांचल टाईम्स - कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक  समीर सौरभ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने आज 07 जुलाई को लालबर्रा विकासखंड के अंतिम छोर के ग्राम कंजई के हायर सेकेंडरी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा।


     निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शाला में पदस्थ उच्चतर माध्यमिक शिक्षक तरूण गजभिये 07 जुलाई को शाला में अनुपस्थित थे। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि उनकी 06 जुलाई को वारासिवनी नगर पालिका चुनाव में ड्यूटी लगी थी। जिसके कारण वे आज शाला नहीं आये है। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने इस पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि वारासिवनी में मतदान दलों द्वारा शाम 06 बजे तक मतदान सामग्री वापस जमा करा दी गई थी। इसके बाद भी शिक्षक श्री गजभिये का शाला से अनुपस्थित रहना ठीक नहीं है, अत: इस लापरवाही के लिए उनका एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की जाये। शाला के वरिष्ठ अध्यापक संतोष राउडकर 16 अप्रैल 2015 से अनुपस्थित पाये गये। इस पर संतोष राउडकर की सेवायें समाप्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। शाला की उच्चतर माध्यमिक शिक्षक श्रीमती मीनाक्षी पटले बिना किसी आवेदन के शाला से अनुपस्थित पायी गई। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि शिक्षक मीनाक्षी पटले प्रसूति अवकाश पर हैं, लेकिन उनके द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि कंजई शाला के तीनों के शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही करें और प्रतिवेदन उनके समक्ष प्रस्तुत करें।

No comments:

Post a Comment