BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत न करने पर तीन प्रत्याशियों को नोटिस जारी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 2, 2022

आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत न करने पर तीन प्रत्याशियों को नोटिस जारी...




रेवांचल टाइम्स _नगरीय निकाय चुनाव-2022 में पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों/ अधिकृत अभिकर्ताओं को आयोग के निर्देशानुसार कुल तीन बार प्रति दिन के आय-व्यय का लेखा मिलान कराना होता है। नगर पालिका परिषद सिवनी अन्तर्गत प्रथम निरीक्षण दिनांक 27.06.2022 को नियत किया गया था। जिसमें कुल 104 प्रत्याशियों में से मात्र 04 प्रत्याशियों द्वारा उक्त दिनांक को निरीक्षण कराया गया, शेष 100 प्रत्याशियों को रिर्टनिंग आफिसर नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था। परिणाम स्वरूप द्वितीय निरीक्षण दिनांक 30.06.2022 को कुल 101 प्रत्याशियों /अधिकृत अभिकर्ताओं द्वारा लेखा निरीक्षण हेतु अपनी उपस्थिति दर्ज करायी गई। शेष 03 प्रत्याशियों (वार्ड क्रमांक 13 से मो. आरिफ-निर्दलीय,  वार्ड क्रमांक 16 से शीतल स्व. बनवारी कश्यप -निर्दलीय एवं श्रीमति तुलसा किशन लाल कश्यप- निर्दलीय) को पुनः कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है एवं आगामी तृतीय एवं अंतिम लेखा निरीक्षण दिनांक 03.07.2022 को उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

No comments:

Post a Comment