मण्डला 11 जुलाई 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह
राजपूत ने सेमरखापा में 15 जुलाई को किए जाने वाले
जिला स्तरीय सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के संबंध में दौरा किया।
उन्होंने ईईपीआईयू श्री पटले से सारणीकरण के लिए लगाई जाने वाली टेबल व्यवस्थाओं
के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सर्टिफिकेट वितरण, भोजन व्यवस्था के संबंध में
जानकारी ली एवं जरूरी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सेमरखापा परिसर में सुरक्षा
व्यवस्था, प्रवेश-निकास आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस
दौरान कलेक्टर ने सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र की विकासखंडों में सारणीकरण के
कार्यों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश भी दिए।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment