BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अक्टूबर में बड़े आंदोलन करने की तैयारी में हुई रसोईयों की घुघरी बैठक... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 25, 2022

अक्टूबर में बड़े आंदोलन करने की तैयारी में हुई रसोईयों की घुघरी बैठक...


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकासखंड घुघरी क्षेत्र के रसोइयों की  बैठक घुघरी के सिद्धनाथ टेकरी में रविवार 24 जुलाई को की गई। जिसमें अक्टूबर 2022 को होने वाले प्रांत व्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारियों के लिए सहयोग करने विशेष चर्चा की गई।

रसोईयों का नाममात्र का  रोजगार भी संकट में:पी.डी.खैरवार

रसोईया उत्थान संघ समिति मध्य प्रदेश के संस्थापक पी.डी. खैरवार ने जारी विज्ञप्ति में बताया है, कि मध्यप्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में चार लाख से ऊपर की संख्या में मध्यान्ह भोजन पकाने का काम वर्षों से करते आ रहे रसोईयों के नाममात्र का रोजगार भी सरकार नई शिक्षा नीति का बहाना लेकर खत्म कर रही है।जिससे प्रदेश के हज्जारों स्कूलों को बंद कर लाखों रसोईयों को बेरोजगार करने का दौर पिछले कई सालों से चला आ रहा है।जिसको अब समझते आ रहे  लाखों रसोईयों के परिवार का गुस्सा सरकार पर बढ़ता जा रहा है।इसलिए भी वर्तमान रोजगार को बचाए रखने के साथ नियमित रोजगार और परिवार चलाऊ वेतन की मांग को लेकर सरकार के सामने प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रांत व्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन अक्टूबर 2022 को करने जा रहे हैं।जिसके लिए प्रदेश के जगह-जगह रसोइयों की बैठकें आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा का दौर लगातार जारी है।ब्लाक अध्यक्ष रम्मू लाल साहू ने बताया है,कि ऐसी स्थिति में सरकार का ध्यान चाहने रसोइयों के सामने उग्र से उग्र आंदोलन के अलावा दूसरा रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है।अब हम रसोईया सरकार की गलत नीतियों का शिकार होना नहीं चाहते।हम मध्य प्रदेश के 4 लाख रसोईया संगठित होकर भोपाल की धरती में सरकार को हिला देने वाला ध्यानाकर्षण  अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य हो रहे हैं। 

   बैठक में मूख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष रम्मू लाल साहू,उपाध्यक्ष बृहस्पति बाई,सचिव सिब्बो बाई, कोषाध्यक्ष धनीराम उलाड़ी,सहसचिव सकुंतला मसराम, धनसिंह नरते सहित बड़ी संख्या बल में रसोईयों ने भाग लिया।

रसोईयों से अपील 

संघ के कार्यालय प्रभारी सुरेश बघेल ने अपील की है,कि हर विकासखंड हर संकुल और हर ग्राम पंचायत की रसोईया अपने अपने स्तर पर बैठक का दौर जारी रख उग्र आंदोलन की तैयारी में तन मन धन से सहयोग करें।

                       पी.डी. खैरवार

                         संस्थापक

          रसोइया उत्थान संघ समिति मध्यप्रदेश।

No comments:

Post a Comment